{"_id":"608ae7118ebc3eb9222cbe62","slug":"four-thousand-people-are-getting-vaccine-instead-of-12-thousand-faridabad-news-noi579606313","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार की जगह चार हजार लोगों को लग रहा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार की जगह चार हजार लोगों को लग रहा टीका
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना रोधी वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान अब धीमा पड़ गया है। जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन करीब 12 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, वहीं स्थिति यह है कि चार हजार लोगों को ही टीका लग पा रहा है। पिछले एक हफ्ते में 24,286 लोगों का ही टीकाकरण किया गया है।
टीकाकरण के लिए हर दिन रोजाना 100 से 125 सेशन लगाए जा रहे थे। यह अब घटकर 60 से 80 ही रह गया है। टीकाकरण के शिविर लगभग न के बराबर हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व निजी अस्पतालों में जहां टीकाकरण चल रहा है। इसमें पहले रोजाना 8 से 12 हजार लोगों को टीके लग रहे थे। मौजूदा समय में यह संख्या सीमित होकर हर दिन दो से चार हजार मात्र रह गई है। बीते सात दिनों में 24,286 लोगों में से 12,915 को पहली व 11,371 को दूसरी डोज लगी है।
वैक्सीन की कमी से पिछड़ रहा टीकाकरण
जिले में कोरोना से बचाव की वैक्सीन की सप्लाई कम रह गई है। बुधवार को बल्लभगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव स्वास्थ्य केंद्र के अलावा कई जगहों पर टीकाकरण प्रभावित रहा। वहीं, बृहस्पतिवार को भी रफ्तार काफी धीमी रही। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रों पर दवा तो पहुंचाई, लेकिन उसकी संख्या काफी कम रही। इस कारण टीकाकरण पूरे दिन जारी नहीं रहा। टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि सभी जिलों में वैक्सीन की कमी है। फिलहाल फरीदाबाद में स्टॉक काफी कम है। जितना है, उसे केंद्रों पर भेजकर टीकाकरण जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
कल से शुरू होगा नया चरण
जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी है, वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण के अगले चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। शनिवार से टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगले शुक्रवार तक वैक्सीन नहीं पहुंचती है, तो एक मई से शुरू होने वाला टीकाकरण प्रभावित हो सकता है।