{"_id":"6af8aa252af7be4c3e05878b","slug":"four-streets-in-the-mountain-colony-will-be-built-using-concrete-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85293-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंक्रीट से बनेंगी पर्वतीय कॉलोनी की चार गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंक्रीट से बनेंगी पर्वतीय कॉलोनी की चार गलियां
विज्ञापन
नगर निगम ने योजना को मंजूरी दी, 85.80 लाख रुपये खर्च होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में चार गलियों की सड़कें आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) से बनाई जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए 85.80 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। अगले माह से इनका निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के तहत वार्ड-6 में पर्वतीय कॉलोनी की गली नंबर 196, गली नंबर 185, राज कॉन्वेंट स्कूल की मुख्य गली और आधुनिक स्कूल वाली गली नंबर 203 में आरएमसी की एम-25 ग्रेड की सड़कें बनाई जाएंगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि आरएमसी तकनीक से बनने वाली सड़कों से गलियों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। खासकर स्कूलों के आसपास की गलियों में सड़क निर्माण होने से स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए टेंडर लगा दिया है। कंपनी का चयन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगले माह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।