फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four players of the district selected in Junior National Team

Faridabad News: जूनियर नेशनल टीम में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन

Mon, 09 Sep 2024 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Four players of the district selected in Junior National Team
- गुरुग्राम में आयोजित कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में पहली बार हरियाणा जूनियर नेशनल फुटबॉल टीम में चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इन सभी खिलाड़ियों का चयन गुरुग्राम में आयोजित कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह सभी खिलाड़ी असम में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।

जिला फुटबॉल संघ का दावा है कि जिले से पहली बार सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप टीम में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें से राजवीर, आदित्य, चिराग और विहान अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला फुटबॉल संघ के प्रधान आनंद मेहता ने बताया कि जिले इन चार खिलाड़ियों को गुरुग्राम में आयोजित कैंप में भेजा गया था। इन सभी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी खिलाड़ियों का गुरुग्राम में ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें करीब 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें पहले चरण में 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इन खिलाड़ियों की टीम बनाकर कई मैच कराए गए थे। इनमें से 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें चार खिलाड़ी जिले के हैं। इन खिलाड़ियों को जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रविंदर भाटिया, महेंद्र भाटिया, संजय खनेजा सहित कई पदाधिकारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed