फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people were sleeping in the showroom, the shutter was blocked by the short circuit

शोरूम में सो रहे थे चार लोग, शार्ट सर्किट से जाम हो गया था शटर

Sat, 10 Oct 2020 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Four people were sleeping in the showroom, the shutter was blocked by the short circuit
फरीदाबाद प्याली चौक स्थित मारूति शोरूम में बृहस्प​​तवार की रात लगी आग। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। प्याली चौक स्थित मारुति के शोरूम में यदि समय रहते लोग शटर नहीं तोड़ते तो बड़ा हादसा हो सकता था। शोरूम के अंदर चार लोग सो रहे थे। शार्ट सर्किट के कारण आग लगते ही शोरूम का इलेक्ट्रॉनिक शटर जाम हो गया। इस कारण चारों कर्मचारी अंदर ही फंस गए। लोगों ने धधकती आग के बीच जाकर शटर तोड़ा और उनकी जान बचाई। यदि समय रहते शटर तोड़ा नहीं जाता तो चारों के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। शनिवार दिनभर इस घटना की चर्चा शोरूम पर मौजूद कर्मचारी करते रहे।
विज्ञापन

फेयर डील के नाम से मारुति के शोरूम में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद अचानक आग लग गई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट होते ही शोरूम की बिजली के सारे तार भी जल गए और सभी उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। शोरूम में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोजाना रात को शोरूम में दो चालक और दो मेंटेनेंस के कर्मचारी सोते थे। बृहस्पतिवार रात को आग लगते ही चारों अंदर बंद हो गए।
विज्ञापन

शटर इलेक्ट्रॉनिक है और बटन दबाकर मशीन से खुलता है। बिजली के तार फुंकने से शटर भी नहीं खुल पाया। इस पर बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने शोरूम में चार लोगों के फंसे होने की बात लोगों को बताई। लोगों ने आग की लपटों के बीच लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए जैसे तैसे शटर तोड़कर चारों को बाहर निकाला, तब तक आग लगने के कारण उठे धुएं से चारों की हालत थोड़ी बिगड़ गई थी, मगर अब ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग पहुंचते रहे अपनी गाड़ियों का पता करने
शनिवार को शोरूम में आग लगने की खबर अखबारों में पढ़ने के बाद जिन लोगों ने अपनी गाड़ियां यहां सर्विस के लिए दे रखी थी, वे शोरूम पर पहुंचने लगे। शोरूम प्रबंधन ने शनिवार को वहीं टेंट लगाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें दिलासा दी कि प्रबंधन इंश्योरेंस से उनके नुकसान की भरपाई करवाएगा। पता चला है कि शोरूम में अधिकांश गाड़ियां नोएडा के शोरूम से ठीक होने या सर्विस के लिए आई थीं। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, आग में करीब 50 गाड़ियां जली हैं। शोरूम के बेसमेंट में खड़ी 20 से 25 गाड़ियां बच गई हैं क्योंकि बेसमेंट तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed