{"_id":"69b072d266addfb43a09617a","slug":"four-people-were-duped-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-gas-bills-and-investments-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64623-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गैस बिल और निवेश के नाम पर चार लोगों से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गैस बिल और निवेश के नाम पर चार लोगों से लाखों की ठगी
विज्ञापन
शिकायतों पर संबंधित थानों में एफआईआर हुई दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में साइबर ठगों ने गैस बिल, शेयर मार्केट में निवेश और होटल बुकिंग के नाम पर चार लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने सभी शिकायतों पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में बल्लभगढ़ के गांव लहंडोला निवासी ओमदेव के व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि गैस का बिल न भरने की वजह से उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। ठग ने उन्हें एक एप का लिंक भेजा और उस पर डिटेल भरने को कहा। जैसे ही उन्होंने जानकारी साझा की उनके खाते से करीब 1.48 लाख रुपये कट गए।
वहीं, मोहना गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ उस वक्त धोखाधड़ी हुई जब उनका फोन अपने आप अपडेट होकर स्विच ऑफ हो गया। फोन चालू होने के कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि बिना किसी जानकारी के उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। तीसरे मामले में सेक्टर-37 निवासी राहुल साह ने एक अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर अलग-अलग किस्तों में 1.97 लाख रुपये शेयर में निवेश कर दिए, लेकिन जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी और रकम की मांग करने लगा। इसी तरह सेक्टर-16ए के निवासी राजेश टुटेजा अमृतसर में होटल बुक करने के नाम पर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने एक वेबसाइट के माध्यम से 84 हजार रुपये का भुगतान किया, जिसके बाद उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ।