फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people, including an account holder, arrested for duping Rs 4 lakh in the name of Telegram task

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4 लाख की ठगी में खाताधारक सहित चार गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four people, including an account holder, arrested for duping Rs 4 lakh in the name of Telegram task
साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 4 लाख रुपये की ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुनपेड, फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक ग्रुप से जोड़ा गया, जहां उसे कुछ टास्क पूरा करके पैसे कमाने बारे कहा गया। जिसके लिए उसके पास एक लिंक भेजकर उसका खाता खुलवाया गया और कुछ प्रीपेड टास्क करने के लिए दिए गए। जिन टास्क के लिए उसने 4 लाख रुपये ठगों के बताए गए खाते में भेज दिए। टास्क पूरा होने के बाद जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और पैसों की डिमांड की गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमरकांत (25), सूरज कुमार (25), इंजमाम उल हक (22) निवासी उत्तम नगर, दिल्ली व चीशू (23) निवासी विकास विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमरकांत खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के एक लाख रुपये आए थे। अमरकांत ने अपना खाता आगे चीशू को दिया था । चीशू ने सूरज को और सूरज ने आगे इंजमाम को खाता दिया था। चारों आरोपी दोस्त हैं । जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed