फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people including an account holder arrested for cheating in the name of investment

Faridabad News: निवेश के नाम पर ठगी करने वाले खाताधारक सहित चार गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Four people including an account holder arrested for cheating in the name of investment
टेलीग्राम पर निवेश का लालच देकर की थी 1.62 लाख की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने टेलीग्राम के माध्यम से निवेश के नाम पर एक लाख 62 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी मनीष (23), सचिन (22), रोहित (26) और सोनीपत निवासी रमन (22) के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनीष इस मामले में मुख्य खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता आरोपी सचिन को दिया था, जिसने आगे रोहित और फिर रोहित ने रमन को यह खाता मुहैया कराया। जांच में पता चला कि पीड़ित से ठगी गई राशि में से 34 हजार रुपये इसी खाते में आए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एनआईटी-5 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि टेलीग्राम पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को पिमको कंपनी से जुड़ा बताकर निवेश पर अधिक रिटर्न का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये एक लाख 62 हजार रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसा वापस न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद 10 मई को साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed