फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people, including a pregnant woman, beaten up for protesting against the use of police sirens

Faridabad News: पुलिस सायरन बजाने के विरोध पर गर्भवती समेत चार को पीटा

Wed, 19 Jun 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four people, including a pregnant woman, beaten up for protesting against the use of police sirens
- घर में जन्मदिन मना रहा था परिवार, शराब के नशे में 15-20 युवकों ने कार में तेज आवाज में गाना बजाकर किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी के दौरान घर के बाहर कार में शराब पीकर तेज आवाज में पुलिस का साइरन बजाने से रोकना आयोजक पड़ोसी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के मारपीट की। हमले में आठ माह की एक गर्भवती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से रोहतक स्थित गांव सांपला निवासी पवन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मुजेसर स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को कंपनी में काम की अधिक होने की वजह से वह राजीव कॉलोनी निवासी सहकर्मी राजेश तिवारी के घर पर रुक गया था। देर रात राजेश तिवारी के पड़ोसी विक्की अपने 15-20 दोस्तों के साथ सड़क पर कार खड़ी कर शोर मचा रहे थे। सभी वहीं शराब पी रहे थे और कार में तेज आवाज में गाने और पुलिस की साइरन बजा रहे थे।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर राजेश तिवारी ने लोगों को आठ महीने की गर्भवती बेटी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर शोर नहीं करने को कहा और कार में बज रहे गाने की आवाज को कम करने को कहा। इस पर युवक भड़क गए और सभी ने राजेश तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी पर हमला कर दिया और सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। पवन ने बताया कि शोर सुनकर वह उन्हें बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि सभी घर में घुस आए और पथराव करने लगे। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंची संगीता तिवारी की आठ माह की गर्भवती बेटी के सिर पर ईंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती का हालत नाजुक
पवन ने बताया कि युवकों के हमले में घायल गर्भवती का रक्तस्त्राव अधिक होने से हालत नाजुक बनी हुई है। उसका सेक्टर-12 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिर पर आठ टांके लगे हैं। उसकी 20 दिन बाद डिलीवरी होनी है।
--
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed