फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   four people die due to corona infection, 55 new cases found

फरीदाबाद : संक्रमण से चार की मौत, 55 नए मरीज

Thu, 11 Jun 2020 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
four people die due to corona infection, 55 new cases found
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित 55 नए मामलों की पुष्टि की। जबकि चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अलावा कई और बीमारियां भी थी। इसके साथ जिले कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 17 से बढ़कर 21 पहुंच गया है। वहीं 17 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1050 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को डबुआ कॉलोनी में रहने वाली 48 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वह किडनी की मरीज और डायलिसिस के सहारे जीवित थी। कोरोना की पुष्टि के बाद से ही वह ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी। इसी तरह बल्लभगढ़ निवासी 49 वर्षीय महिला मधुमेह, उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी। इस वजह से उसकी तबीयत खराब हुई और उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं राजीव कॉलोनी में 75 वर्षीय बुजुर्ग और ग्रेटर फरीदाबाद इंद्रा कांप्लेक्स निवासी 48 वर्षीय महिला भी कोरोना सहित अन्य बीमारियों से जूझ रही थी। जिनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआइटी, जवाहर कॉलोनी, पन्हेड़ा खुर्द, एसी नगर, भारत कॉलोनी, खेड़ीकलां, एसजी नगर, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी और सेहतपुर क्षेत्र से 55 नए मामलों की पुष्टि की गई है। जिला कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने कहा कि जिले में कोरोना के 709 एक्टिव केस हैं। इनमें से 404 अस्पतालों में भर्ती हैं, 305 को होम आइसोलेशन में रखा गया है और 1151 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed