फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four new undergraduate courses will be started in JC Bose University from this session

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में इस सत्र से चार नए स्नातक पाठ्यक्रम होंगे शुरू

Thu, 16 Apr 2026 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four new undergraduate courses will be started in JC Bose University from this session
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला कार्यक्रम की घोषणा, एक मई से होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक (बीटेक को छोड़कर) तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए एक मई से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है। आगामी शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय चार नए स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिनमें बीटेक (गणित और कंप्यूटिंग) बीसीए (डेटा साइंस), बीएससी (पर्यावरण विज्ञान) और बीए (अंग्रेजी) शामिल हैं। स्नातक कार्यक्रम (बीटेक को छोड़कर) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रावधानों के अनुसार चलाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय तीन वर्षीय तथा चार वर्षीय स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है, जिसमें मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की सुविधा उपलब्ध है। छात्र चार वर्षीय ऑनर्स तथा ऑनर्स विद रिसर्च डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही तीन वर्षीय स्नातक डिग्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। छात्र अपने मेजर डिग्री के साथ विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित किसी भी माइनर डिग्री कार्यक्रम का चयन कर सकते हैं।


विश्वविद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से एक वर्षीय तथा दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम भी शुरू कर रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क तथा करिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क के अंतर्गत क्रेडिट ट्रांसफर नीति लागू की गई है, जिससे छात्र विभिन्न संस्थानों या कार्यक्रमों के बीच अपनी अकादमिक क्रेडिट आसानी से स्थानांतरित कर सकेंगे। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा एक जुलाई से चार जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे तथा परिणाम आठ जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। प्रथम चरण की दाखिला काउंसलिंग (बीटेक को छोड़कर) 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
विज्ञापन

बीटेक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से होगा दाखिला


सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय 60 से अधिक पाठ्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है, जिनमें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिला केवल हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी (एचएसटीईएस) द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से होगा। इसका कार्यक्रम एचएसटीईएस की वेबसाइट www.hstes.org.in पर उपलब्ध होगा।विज्ञान, प्रबंधन, कला से संबंधित सभी स्नातक पाठ्यक्रमों तथा समस्त स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला विश्वविद्यालय स्तर पर होगा। स्नातक स्तर पर दाखिला पिछली योग्यता परीक्षा की मेरिट के आधार पर तथा स्नातकोत्तर स्तर पर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेल्पलाइन नंबर जारी
हरियाणा के छात्रों के लिए प्रवेश के समय परिवार पहचान पत्र, फैमिली आईडी अनिवार्य है। प्रथम फिजिकल/संस्थान स्तरीय काउंसलिंग के दौरान हरियाणा सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी। दाखिला संबंधी किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्पलाइन नंबर 7428954273 तथा ईमेल admissions@jcboseust.ac.in शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed