{"_id":"64e797ca478bc3d4f20e4cd4","slug":"four-new-dengue-patients-were-found-admitted-in-a-private-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12094-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, एक निजी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, एक निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले में दिन प्रतिदिन डेंगू के मरीजों संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को चार और नए डेंगू के मरीजों की पुष्टि की गई है। इसमें एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लार्वा एक्टिविटी को तेज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर काेरोना काल में बने 100 बेड के अस्थाई अस्पताल को डेंगू वार्ड बनाने की तैयारी है।
उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में चार और डेंगू के नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब यह आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। जिसमें एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। इन मरीजों में से एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती भी है। उन्होंने बताया कि यह सभी मरीज सेक्टर 21 डी, सेक्टर 87, सेक्टर 86 और सेक्टर 9 से हैं। इससे पहले जो मामले आए थे वह सेक्टर 37, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, तिलपत, बड़खल, सैनिक कॉलोनी, गांव नरहावली आदि के थे। इन सभी जगहों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लार्वा एक्टिविटी को तेज कर दिया गया है। दूसरी ओर करीब 3500 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा 50 हजार से ज्यादा लोगों की स्लाइड बनाई गई है।
इमरजेंसी में बना दिया जाएगा डेंगू वार्ड-
सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता का कहना है कि उनके पास अस्थाई तौर पर 100 बेड का कोरोना वार्ड बना हुआ है। अगर आने वाले दिनों में इसी तरीके से मरीजों की संख्या में इजाफा होता रहा है तो कोरोना अस्पताल को डेंगू अस्पताल बना दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी उसी अस्थाई अस्पताल में 16 बेड का डेंगू वार्ड बनाया हुआ है। जिसमें आठ महिला व आठ पुरुषों के बेड शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ें
साल डेंगू - मलेरिया
2014 135 - 44
2015 125 - 1411
2016 152 - 107
2017 161 - 153
2018 150 - 65
2019 67 - 21
2020 9 - 32
2021 9- 347
2022 3- 13
2023 2 - 20
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -