फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four Monkeys Attack Woman in NIT 2

बंदर शहर के अंदर: महिला के ऊपर किया हमला, गोल-गोल घूमकर चीखती रही बुजुर्ग; जमीन पर गिरी, कपड़े फटे

Tue, 28 Apr 2026 08:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 08:16 PM IST
सार

एनआईटी दो नंबर में रहने वाले लोगों को कहना है कि बंदरों के आतंक से वह काफी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर उनकी ओर से नगर निगम को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी नगर निगम की ओर से इस एरिया में कोई पिंजरा नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
Four Monkeys Attack Woman in NIT 2
महिला पर बंदरों का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ में इन दिनों बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उसकी एक सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो के अनुसार एनआईटी दो नंबर के बी ब्लॉक में एक महिला सुबह के समय घूम रही थी। तभी चार बंदरों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 28 अप्रैल की सुबह करीब 9:15 बजे एक महिला एनआईटी दो नंबर बी ब्लॉक में बनी गली में घूम रही थी। तभी चार बंदरों ने उस महिला के ऊपर हमला कर दिया। पहले बंदर ने महिला के पैर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला ने अपने आप को बचाने के लिए भागने लगी। भागते-भागते वह एक गाड़ी के पास जाकर गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद काफी संख्या में और भी बंदर आ गए। शोर सुनकर पड़ोस में बने मकान में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति बाहर आया। उसने पत्थर उठाकर उस महिला की मदद की। जिसके बाद बंदर मौके से भाग है। इस घटना में महिला के कपड़े फट गए। वहीं महिला के पैरों में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन

एनआईटी दो नंबर में रहने वाले लोगों को कहना है कि बंदरों के आतंक से वह काफी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर उनकी ओर से नगर निगम को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी नगर निगम की ओर से इस एरिया में कोई पिंजरा नहीं लगाया गया है। जिस वजह से बंदर आए दिन लोगों पर तो हमला करते हैं। साथ ही घर के अंदर बनी रसोई में रखे सामान को भी पूरी तरह से तहस-नस कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed