फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four including woman were beaten with sticks in bull dispute, the death of elderly in faridabad

सांड के विवाद में कल्तेआम: पड़ोसियों ने महिला समेत चार को लाठी डंडों से पीटा, पिटाई से बुजुर्ग की मौत

Sun, 11 Sep 2022 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Sep 2022 10:37 AM IST
सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के एक गांव में सांड के विवाद में महिला समेत चार को पड़ोसियों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा, पिटाई से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Four including woman were beaten with sticks in bull dispute, the death of elderly in faridabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ के गांव छायंसा में शनिवार को रास्ते से सांड को भगा रही महिला और उसके बेटों पर लाठी-डंडे से पड़ोसी ने हमला कर दिया। जिसमें महिला व उसके तीनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां पर महिला की मृत्यु हो गई। वहीं, तीनों बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। थाना छायंसा पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन


गांव छायंसा के रहने वाले जसवंत ने बताया कि मां शनिवार को रास्ते से जा रहे सांड को भगा रही थी। इस दौरान सांड गुरनाम के घर के पास चला गया। जिस पर गुरनाम की पत्नी ने गाली गलौज करना शुरू कर दी। मां भी विरोध में गाली-गलौज करने लगी। जिस पर गुरनाम व उसके परिवार ने मां बीरोबाई, भाई बग्गा, जसवंत व खजान के ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मां बीरोबाई (75) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों भाई गंभीर रूप से घायल है। इस मामले की सूचना थाना छांयसा को दे दी गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed