फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four held with illegal arms in huge quantity

भारी मात्रा में अवैध हथियार सहित चार काबू

Fri, 18 Jun 2021 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Four held with illegal arms in huge quantity
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने बृहस्पतिवार को एक गैंग के चार बदमाशों को अवैध हथियार सहित काबू किया है। आरोपी शहर के एक कारोबारी के अपहरण की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान पर्वतीया कॉलोनी निवासी सुमित व सौरव, संजय कॉलोनी निवासी मनोहर, भरतपुर राजस्थान निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। चारों आरोपी लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, अपहरण की कोशिश व वाहन चोरी जैसे अपराधों को अंजाम दे चुके हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर विमल ने बताया कि गैंग शहर में बाटा पुल के नजदीक एक कारोबारी के अपहरण की योजना बना रहा था। आरोपी सौरव पहले कारोबारी की फैक्ट्री में काम कर चुका है। उसे पता था कि मालिक के पास बहुत पैसा है। पुलिस ने आरोपियों से 315 बोर के दो कट्टे, 2 देसी पिस्टल, 2 कारतूस 315 बोर, 13 कारतूस 32 बोर, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

6 साल की बच्ची की वजह से नहीं मारी थी गोली
विमल कुमार ने बताया कि सुमित, मनोहर व अजय 9 जून को संजय कॉलोनी स्थित एक मनी ट्रांसफर का काम करने वाले दुकानदार से हथियार के बल पर नकदी लूट कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि लूट के दौरान उनकी योजना थी कि दुकान में घुसते ही दुकानदार पर गोली चलाएंगे। जैसे ही आरोपी अंदर में दाखिल हुए उसी समय एक छोटी बच्ची दुकान में आ गई। वह दुकानदार को पापा बुला रही थी। बच्ची को देखकर आरोपियों ने अपना इरादा बदल दिया। बच्ची के जाने के बाद उन्होंने दुकानदार को डरा-धमकाकर पैसे लिए और फरार हो गए। गैंग का मुख्य सरगना सुमित है। उसी ने बाकी तीनों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। पकडे़ गए सभी आरोपी 25 से 30 साल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- चारों आरोपी हथियार सहित काबू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed