{"_id":"608997b78ebc3ed20342cef4","slug":"four-dcp-10-acps-and-25-inspectors-celebrated-police-presence-day-faridabad-news-noi5793599175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डीसीपी 10 एसीपी और 25 इंस्पेक्टर ने मनाया पुलिस प्रजेंस डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डीसीपी 10 एसीपी और 25 इंस्पेक्टर ने मनाया पुलिस प्रजेंस डे
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना महामारी के दौरान बीमारी से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने और सरकार के आदेशों का पालन कराने के लिए बुधवार को पुलिस ने ‘पुलिस प्रजेंस डे’ मनाया। इस दौरान जिले के चार डीसीपी, दस एसीपी सहित सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते नजर आए।
इस दिनों पुलिस कोरोना महामारी व अपराधियों से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। पुलिस नहीं चाहती कि कोई अपराधी कोरोना महामारी का फायदा उठाकर आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे। इसके लिए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के दिशानिर्देश पर बुधवार को थाना प्रभारी व क्राइम ब्रांच ने नाके लगाकर सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी दिखाई। चेकिंग अभियान के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार लोगों को जागरूक किया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस प्रजेंस डे का मकसद पुलिस की मौजूदगी दर्शाना है। इससे अपराधियों में भय का माहौल पैदा होगा, इसके साथ ही कोरोना वायरस से संबंधित सरकार के द्वारा जारी की गई गाइड लाइन की अवहेलना करने वाले लोगों के मन में भी पुलिस की मौजूदगी का डर रहेगा।