फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four days left in the fair, shopkeepers put up discount boards

Faridabad News: मेले में चार दिन बाकी, दुकानदारों ने लगाए छूट के बोर्ड

Thu, 12 Feb 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Four days left in the fair, shopkeepers put up discount boards
शिल्पकारों का कहना है कि वह दूरदराज से सामान बेचने के लिए आए हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले को खत्म होने में अब चार ही दिन बाकी हैं, ऐसे में शिल्पकारों ने अपने स्टॉल्स पर डिस्काउंट के बोर्ड लगा दिए हैं। इसके अलावा, कुछ ने रेट को फिक्स कर दिया है। शिल्पकारों का कहना है कि वह दूर दराज से सामान बेचने के लिए लाए हैं। इसलिए वह चार दिन पहले ही लोगों को छूट दे रहे हैं ताकि उनका सामान बिक सके।


मुख्य चौपाल के पास लकड़ी से बने सामान की स्टॉल लगी हुई है। स्टॉल संचालक राकेश ने बताया कि वह हर साल अपनी स्टॉल लगाते हैं। इस बार उनकी ओर से मेला शुरू होते ही डिस्काउंट का बोर्ड लगा दिया था क्योंकि वह यूपी सहारनपुर से काफी संख्या में सामान लेकर आए हैं। इसके अलावा वीआईपी गेट के पास कश्मीरी शॉल की स्टॉल लगी हुई है। शिल्पकार पहले शॉल को एक हजार रुपये में बेच रहे थे, लेकिन अब चार दिन बचे होने की वजह से उन्होंने शॉल की कीमत 600 रुपये कर दी है। इसके अलावा, जिन दुपट्टों को 600 रुपये में बेच रहे थे, अब उसका 400 रुपये फिक्स रेट कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम के पास कपड़ों की स्टॉल पर भी 500 से लेकर 1200 रुपये के सूट का बोर्ड लगा दिया है। इसके अलावा, स्टॉल नंबर 1250 गिफ्ट गैलरी के संचालक रमेश 20 से 30 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। वहीं, थाईलैंड की स्टॉल पर भी 1000 रुपये में सूट का बोर्ड लगा हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed