{"_id":"65fe8a43e7d6138aa10b2366","slug":"four-arrested-with-six-illegal-weapons-and-40-cartridges-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22365-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छह अवैध हथियार व 40 कारतूस के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छह अवैध हथियार व 40 कारतूस के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अलग-अलग जगहों से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेवला महाराजपुर निवासी राहुल, ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी कपिल, सेहतपुर पल्ला निवासी मोहम्मद हैदर और बदरपुर दिल्ली निवासी हैदर अली के रूप में हुई है।
19 मार्च को क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी से दो युवकों को सेंट्रो गाड़ी सहित काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपियों से 32 बोर की तीन देसी पिस्टल, 325 बोर की एक देशी पिस्तौल व 30 कारतूस बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड़ में केस दर्ज कर अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया। जांच में सामने आया आरोपी पल्ला निवासी मोहम्मद हैदर से अवैध हथियार खरीद कर लाते हैं। टीम ने मोहम्मद हैदर को भी गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद हैदर ने बताया उसने एक देशी पिस्तौल हैदर अली को भी बेच रखी है। क्राइम ब्रांच ने हैदर अली को गिरफ्तार कर एक देसी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए। राहुल से भी एक देशी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में पता लगा आरोपी कपिल व मोहम्मद हैदर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। राहुल बाउंसर है उसपर पहले भी लड़ाई झगड़े का एक केस दर्ज है। आरोपी हैदर अली पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। पूछताछ के बाद सभी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।