{"_id":"6499865a1496aff5510fbd67","slug":"four-arrested-in-the-robbery-of-40-lakhs-on-the-highway-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7665-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईवे पर हुई 40 लाख की लूट मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईवे पर हुई 40 लाख की लूट मामले में चार गिरफ्तार
Mon, 26 Jun 2023 06:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों से 35 लाख रुपये, सोने की चेन, हथियार व बाइक बरामद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएचपीसी चौक पर हाईवे किनारे हुई 40 लाख की लूट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 35 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने पांच जून की रात वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी विकास उर्फ विक्की, गांव डीग निवासी रवि, यूपी के बुलंदशहर के गांव खानपुर निवासी मनीष सोलंकी और बुलंदशहर के गांव दाउदपुरा निवासी मनीष सिंह के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, डीग, कोड, नोएडा व फरीदाबाद के आदर्श नगर इलाके के कई स्थानों पर लगातार रेड मारी। आरोपियों को गांव फज्जुपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए पिछले दो महीने से कैश एजेंटों की रेकी कर रहे थे। वारदात करने के बाद सभी आरोपी ऋषिकेश तथा हरिद्वार घूमने चले गए। पुलिस ने आरोपी से विकास ने 19 लाख रुपये, सोने की चेन, एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी विकास ने 68000 रुपये में एक सोने की चेन खरीदी थी। आरोपी मनीष सोलंकी से 10 लाख रुपये व एक मोटरसाइकिल, आरोपी मनीष सिंह से 5 लाख रुपये व एक बाइक तथा आरोपी रवि से एक लाख रुपये बरामद किए गए। वारदात में प्रयोग एक बाइक मनीष तथा दूसरी मनीष सोलंकी की थी। आरोपी विकास 2020 में आदर्श नगर में हुई 2.5 लाख की लूट में शामिल था। आरोपियों से पूछताछ जारी है।