फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for theft of Rs 11.75 lakh from vehicle

Faridabad News: गाड़ी से 11.75 लाख की चोरी में चार गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for theft of Rs 11.75 lakh from vehicle
अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम ने पकड़े आरोपी, 10 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से 11.75 लाख रुपये चोरी की वारदात में चालक भी शामिल था। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों में अवनेश (20), अजय (20), अनुज (22) और अंकित (19) शामिल हैं। अवनेश, अजय और अनुज यूपी कासगंज के और अंकित अलीगढ़ का रहने वाला है। अब ये सभी बल्लभगढ़ एरिया में रहते हैं। आरोपी अनुज, अजय और अवनेश को आर्य नगर बल्लभगढ़ से और अंकित को मुजेडी में दूध की डेयरी से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अवनेश लगभग डेढ़ साल पहले शिकायतकर्ता के पास बतौर चालक नौकरी करता था। अनुज अब चालक की नौकरी कर रहा है। इनको पता था कि इस गाड़ी में पैसे आते हैं। अनुज और अजय दोनों पैसे लाने वाले ड्राइवर आदेश को अच्छी तरह से जानते हैं। इन्होंने प्लान के तहत आदेश को चाय पीने के लिए बॉर्डर पर रुकवा लिया। फिर अंकित व अवनेश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अनवेश से 9.5 लाख रुपये, अजय से 25 हजार व अनुज से 25 हजार बरामद हुए हैं। आरोपी अवनेश व अजय को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


चोरी की वारदात में संबंध में बल्लभगढ़ सेक्टर-2 निवासी अमल कांत ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी पर चालक आदेश 3 फरवरी को लुधियाना सामान खाली कर 11.75 लाख रुपये की पेमेंट लेकर आया था। गाड़ी को आनंद गिलास दुकान के सामने मथुरा रोड दिल्ली सराय ख्वाजा पर खड़ा करके अपने दोस्त के साथ चाय की दुकान पर चला गया। वापस आने पर देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी में पैसे नहीं हैं। सराय ख्वाजा थाने में एफआईआर दर्ज कर अब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed