{"_id":"6a49414e4b119476c80402bf","slug":"four-arrested-for-robbing-auto-rickshaw-driver-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74016-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑटो चालक को लूटने के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑटो चालक को लूटने के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
एनएचपीसी फ्लाईओवर के पास चाकू की नोक पर की थी लूटपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में ऑटो चालक से चाकू की नोक पर ऑटो, मोबाइल फोन और नकदी लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमरन (20), नितिन (20) निवासी ओल्ड फरीदाबाद, मदन (24) निवासी बल्लभगढ़ और सुभाष (23) निवासी खेड़ीपुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर लूटा गया सामान बरामद करने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुभाष इस वारदात का मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव ने बताया कि 30 जून की रात आरोपी ओल्ड फरीदाबाद से ऑटो में सवारी बनकर बैठे थे। एनएचपीसी फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही सुमरन ने ऑटो चालक की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद चारों ने चालक का मोबाइल फोन, जेब में रखी नकदी और ऑटो लूट लिया व मौके से भाग गए।