फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for providing bank accounts, mobile numbers

Faridabad News: बैंक खाते, मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के आरोप में चार धरे

Thu, 03 Jul 2025 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for providing bank accounts, mobile numbers
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल की टीम ने तीन मामलों की जांच करते हुए इनको यूपी शामली, हिसार, करनाल और राजस्थान जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पहले मामले में शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश के नाम पर 29.09 लाख की ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पानीपत के शास्त्री नगर निवासी रजत राजपाल (31) और यूपी शामली निवासी मुकीम (25) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुकीम की मेल आईडी व रजत का फोन नंबर उस खाता में प्रयोग हुआ है जिसमें ठगी के पैसे गए हैं। रजत की पानीपत में पेंट की दुकान है, वहीं मुकीम की यूपी शामली में खुद की मेडिकल लैब है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 3.11 लाख की ठगी मामले में बैंक खाता मुहैया कराने के आरोपी को हिसार से साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने विक्रम सिंह निवासी राजस्थान, हनुमानगढ़ को पकड़ा। आरोपी ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। तीसरे मामले में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 96.65 लाख रुपये की ठगी में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने खाता बेचने वाले आरोपी सुनील कुमार राजस्थान जयपुर को दबोचा। इसके खाते में ठगी के 7.65 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed