फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for providing accounts to cyber thugs

Faridabad News: साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के आरोप में चार गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for providing accounts to cyber thugs
मनी लॉन्ड्रिंग के केस का डर दिखाकर और मुनाफे का झासा देकर ठगी मामले में कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में चार युवकों को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। दो युवकों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गुजरात सूरत से गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। पहले मामले में दोनों आरोपी राठोड आयुष और निनावे भावेश सूरत के रहने वाले हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के केस का डर दिखाकर 60 लाख रुपये की ठगी मामले में इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी राठोड आयुष खाता धारक है। इसके खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आये थे। आयुष ने ये खाता निनावे भावेश को बेचा था। निनावे भावेश ने खाते की डिटेल आगे अन्य आरोपियों को बेची थी। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस टीम पहले ही गिरफ्तार किया जा चुकी है। वे भी सूरत के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में ये एफआईआर सेक्टर-9 निवासी व्यक्ति के बयान पर दर्ज हुई थी। 17 दिसंबर 2024 को व्यक्ति को ट्राई अधिकारी बनकर ठगों ने कॉल की। आरोपियों ने कहा कि आपकी आईडी पर जारी एक अन्य सिम को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज है। फिर पुलिसकर्मी को कॉल ट्रांसफर कर दी गई। एक महिला अधिकारी से बात हुई तो उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शामिल होने का डर दिखाते हुए केस और जेल में डालने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि सारी प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाएगी। शिकायतकर्ता की एफडी और बचत खाते की राशि ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हुए 60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पुलिस अब तक केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया
दूसरे मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी कार्तिकेय कौरव और पवन पाठक मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पवन पाठक ने अपना खाता कार्तिकेय कौरव को दिया था और उसने ये खाता आगे बेचा था। इस बैंक खाते में ठगी के 46.50 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में पुलिस टीम एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 58.56 लाख रुपये की ठगी को लेकर ये एफआईआर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दर्ज हुई थी। सेक्टर-16 एरिया के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मई 2024 को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। शेयर बाजार में निवेश करने पर बेहतर मुनाफे का झांसा दिया गया। इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर आरोपी निवेश कराने लगे। एप का लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराकर खाता खोला किया। शुरू में 10 हजार रुपये जमा कराए। फिर आईपीओ अलॉट कराने का झांसा दिया गया। इसी तरह शिकायतकर्ता से 58.56 लाख रुपये ठग लिए गए। लेकिन रिफंड नहीं करने दिया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed