फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for possessing illegal weapons.

Faridabad News: अवैध हथियार रखने वाले चार पकड़े

Tue, 11 Aug 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for possessing illegal weapons.
फरीदाबाद। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दस अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार देसी पिस्तौल बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार अपराध शाखा डीएलएफ ने मुस्तफा कुरैसी (36) निवासी मुजेसर को भूपानी क्षेत्र से देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। अपराध शाखा सेक्टर-16 ने विष्णु (23) निवासी भारत कॉलोनी को वजीरपुर रोड नहरपार से पकड़ा। अपराध शाखा एनआईटी ने पुष्पेंद्र (23) निवासी गांव प्रहलादपुर को सेक्टर-12 खेल परिसर से देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 ने संदीप (29) निवासी नेहरू डबुआ को टिकावली मोड़, भूपानी से गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed