{"_id":"694d813a43a12846590c285f","slug":"four-arrested-for-duping-rs-351-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-the-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58760-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 3.51 लाख की ठगी में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 3.51 लाख की ठगी में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी टीम ने की कार्रवाई
एक आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ, तीन को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 3.51 लाख रुपये की ठगी में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जयपुर के रहने वाले दीपक ताखर, यश ताखर, लोकेश व सुजान सिंह शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक व यश ने सुजान सिंह के नाम से बैंक खाता खुलवाया था। इसमें यश का फोटो बैंक में दिया था। इसके बाद यह बैंक खाता आरोपी लोकेश को सौंप दिया गया। लोकेश इस खाते को ऑपरेट करता था और खाते में प्राप्त रकम में से कमीशन रखकर बाकी रकम को यूएसडीटी में बदलकर ठगों को भेज देता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक और लोकेश की आपसी पहचान जयपुर में हुई थी। आरोपी दीपक व यश सगे भाई है। दीपक ने बीएमएस व यश ने फार्मेसी कर रखी है। आरोपी लोकेश, यश व सुजान को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। वहीं दीपक को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-21 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 21 अगस्त को टेलीग्राम एप के माध्यम से उनकी बातचीत एक महिला से हुई। महिला ने खुद को फॉरेक्स एक्सचेंज से जुड़ी टीम का सदस्य बताया। महिला के भेजे गए लिंक के माध्यम से शिकायतकर्ता ने एक अकाउंट बनाया और निवेश करना शुरू किया। ठगों के झांसे में आकर उसने कुल 351050 रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड के दौरान और रुपये मांगे जाने लगे तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।