{"_id":"68ff634a6d55d70a3505173b","slug":"four-arrested-for-cheating-a-woman-vegetable-vendor-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54407-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला सब्जी विक्रेता से ठगी के मामले में चार धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला सब्जी विक्रेता से ठगी के मामले में चार धरे
विज्ञापन
- फोन-पे स्कैनर बनाने का झांसा देकर किए थे रुपये ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महिला सब्जी विक्रेता के मोबाइल में फोन-पे स्कैनर बनाने के बहाने ठगी के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवम, चंदन व आकाश फरीदाबाद और रवि पलवल का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि शिवम खाताधारक है। शिवम ने अपना खाता आगे चंदन को, चंदन ने आगे आकाश व आकाश ने यह खाता आगे रवि को दिया था। इसके बाद रवि ने शिवम के खाते में डाले रुपयों को सीएससी के जरिये निकालकर आपस में बांट लिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। चंदन व आकाश को जेल भेज दिया गया जबकि शिवम को 3 दिन व रवि को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।