फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four accused of robbing people sitting in auto arrested

Faridabad News: ऑटो में बैठाकर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbing people sitting in auto arrested
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑटो में सवार आरोपियों ने एक सवारी के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गांव खरखौल जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल संगम विहार दिल्ली निवासी साहब सिंह ने आरोप लगाया कि जब वह 27 जुलाई की रात को एनएचपीसी चौक मथुरा रोड पर संगम विहार जाने के लिए खड़ा था। उसी समय एक ऑटो आया। जिसमें 3-4 लड़के बैठे थे। उन्होंने ऑटों में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने मारपीट की और फोन और कुछ रुपये छीन लिए। इसके बाद फोन पे का पासवर्ड भी पूछ लिया और उसे गुरुग्राम रोड पर झाड़ियों में उतार दिया।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए विक्की (18) निवासी भारत कॉलोनी, विशाल (19) निवासी करनाल विहार, शिवम (20) निवासी राजीव कॉलोनी व जेशान (18) निवासी जीवन नगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में घूम रहे थे और जब शिकायतकर्ता ने ऑटो रोकने के लिए इशारा किया तो उन्होंने उसे ऑटो में बैठाया और कुछ दूर ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की और उससे पैसे और फोन छीन लिया । फोन का पासवर्ड पूछकर उसके फोन से पैसे निकाल लिए।आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed