फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four accused arrested for robbing a Canter driver.

Faridabad News: कैंटर चालक से लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbing a Canter driver.
बल्लभगढ़। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने केजीपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जान मोहम्मद, मोहम्मद बिलाल, मनव्वर निवासी गांव देहरा, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) तथा मोहम्मद तालिब निवासी गांव नाहल, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नूंह निवासी शिकायतकर्ता जान मोहम्मद उर्फ जानू गुरुग्राम की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैंटर चालक है। वह बंगलूरू से सामान लेकर गाजियाबाद जा रहा था। 10 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे मोजपुर टोल टैक्स के पास नींद आने पर उसने अपना कैंटर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान सफेद रंग की एक्सेंट कार में सवार चार युवक वहां पहुंचे और हमला कर मोबाइल फोन, बैग और कैंटर में लगी एलसीडी स्क्रीन लूटकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed