फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Foundation stone laid for development works worth Rs 20 crore in Badkhal Assembly constituency

Faridabad News: बड़खल विधानसभा में 20 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Wed, 24 Sep 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for development works worth Rs 20 crore in Badkhal Assembly constituency
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा इलाके में लगभग 20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अनखीर चौक और एनआईटी स्थित 1-2 चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर विधिवत शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़खल विधानसभा के विधायक धनेश अदलखा ने की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों में जलापूर्ति को सुचारु बनाने के लिए ट्यूबवेल की स्थापना, पार्कों का विकास और सौंदर्यीकरण, ओपन जिम की स्थापना आदि कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन प्रणाली का निर्माण, विभिन्न सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य तथा सीवर डिसिल्टिंग जैसी महत्वपूर्ण कार्य भी होंगे। इन कार्यों के पूरे होने से क्षेत्र में पानी, स्वच्छता और यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास को वे कभी टूटने नहीं देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed