{"_id":"6a10a71b7ea334aa540a0624","slug":"foul-smell-in-the-emergency-department-bothers-patients-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70635-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आपातकालीन विभाग में दुर्गंध से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आपातकालीन विभाग में दुर्गंध से मरीज परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में फैली दुर्गंध से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पूरे वार्ड में बदबू बनी रहती है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों के साथ मौजूद तीमारदारों को मुंह ढककर बैठना पड़ रहा है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों फूलमती, पूनम और चंदा ने बताया कि आपातकालीन विभाग में लंबे समय तक रुकना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि शौचालयों की समय पर सफाई नहीं होने से बदबू पूरे वार्ड में फैल जाती है, जिससे सांस लेने में भी दिक्कत होती है। परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा।
लोगों ने बताया कि हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में इलाज के साथ स्वच्छ वातावरण मिलना भी जरूरी है, लेकिन आपातकालीन विभाग की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन
अस्पताल में नियमित सफाई कराई जा रही है और सफाई कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन विभाग में कभी-कभी मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानी बढ़ जाती है। -डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी