फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former students have the opportunity to improve their marks.

Faridabad News: पूर्व छात्रों के पास अंक सुधार करवाने का अवसर

Sat, 01 Nov 2025 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Former students have the opportunity to improve their marks.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शिक्षा विभाग छात्रों को अंक सुधार करवाने का अवसर दे रहा है। मार्च 1990 से लेकर मार्च 2024 तक के छात्र अपने अंकों में सुधार करवा सकते हैं। ओपन और रेगुलर से पढ़े हुए सीनियर सेकेंडरी के छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

परीक्षार्थी अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार करवा सकते हैं। अंक सुधार करवाने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग के मुताबिक अंक सुधार करने की प्रक्रिया 15 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को शिक्षा बोर्ड द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र को किसी राजपत्रित अधिकारी या किसी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल के प्राचार्य द्वारा सत्यापित करवाना होगा। इसके बाद इसको ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये शुल्क देना होगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि अंतिम तारीख के बाद अंक सुधार के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed