फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former Sarpanch arrested in case of murder of youth

Faridabad News: युवक की हत्या के मामले में पूर्व सरंपच गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch arrested in case of murder of youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव नीमका में युवक की हत्या के मामले में थाना सदर पुलिस ने पूर्व सरपंच केशराम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव नीमका निवासी हरेंद्र ने बताया कि करीब 45 दिन पहले कुछ लोगों ने उनके खेत की नहरी पानी की नाली काट दी थी। एक नवंबर को वह अपने भाई केविंदर, पिता जीत सिंह व चाचा के लड़के रणमस्त के साथ नाली को बना रहे थे।

इस बीच मौके पर रमेश, देवेंद्र, केशराम, टिंकू व अन्यों के साथ आ गए और गाली गलोज करने लगे। इसी दौरान झगड़े में उन लोगों ने भाई केविंदर के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, चोट लगने से केविंदर मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। जिसे उपचार के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी केशराम (77) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed