फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former MP interacted with people during Sadbhav Yatra

Faridabad News: सद्भाव यात्रा में पूर्व सांसद ने लोगों से किया संवाद

Tue, 20 Jan 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Former MP interacted with people during Sadbhav Yatra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा सोमवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन जारी रही। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों से संवाद किया गया और जनसभाएं आयोजित की गईं।


यात्रा के 107वें दिन की शुरुआत गड़पुरी गांव से हुई। इसके बाद यात्रा सोफ्ता मोड़, सीकरी, नंगला जोगियां, भनकपुर, सिकरोना और करनेरा होते हुए समयपुर (पृथला) पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम किसान भवन, सेक्टर-16, फरीदाबाद में तय किया गया।
विज्ञापन



जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हरियाणा में पार्टी को लगातार तीन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी कुछ लोग पुराने तरीकों से ही राजनीति करना चाहते हैं तो उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कोई स्थान खाली नहीं रहता और यदि कोई निष्क्रिय रहता है तो दूसरा उसे भर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा पर निशाना साधते हुए बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि समाज को विभाजित करने की राजनीति के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसे प्रयासों का विरोध भी सामने आया है और आगे भी सामाजिक एकता बनाए रखने की जरूरत है।



कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस की रेवाड़ी जिलाध्यक्ष सवीता कुंडू, सत्यवीर डागर, वेद प्रकाश यादव, मुकेश डागर, सूरज मान, कालू पहलवान, कमांडो हिदायत खान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. बिलाल सहित अन्य नेता व सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed