फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former MLA met Manu Bhakar's parents and gave best wishes

Faridabad News: मनु भाकर के माता-पिता से मिलकर पूर्व विधायक ने दीं शुभकामनाएं

Thu, 01 Aug 2024 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Former MLA met Manu Bhakar's parents and gave best wishes
फोटो
विज्ञापन

- मनु से वीडियो कॉल पर बातचीत कर कहा, वह देशभर के युवाओं की प्रेरणास्रोत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पेरिस ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर के घर पहुंचकर पूर्व विधायक शारदा राठौर ने उनके माता-पिता को बधाई दी। पूर्व विधायक ने मनु से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मनु देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसी तरह से पूरे देश का नाम रोशन करती रहें।


पूर्व विधायक शारदा राठौर ने इस अवसर पर कहा कि मनु भाकर देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेलों के एयर पिस्टल मुकाबले में दो पदक जीतकर देश के लिए इतिहास रचा है। यह देश के लिए ही नहीं हरियाणा व फरीदाबाद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने मनु भाकर से वीडियो कॉल करके बातचीत की और उन्हें भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद पिता रामकिशन व माता सुमेधा को मिठाई खिलाकर उन्हें बेटी के पदक जीतने की मुबारकबाद दीं। इस अवसर पर रामकिशन भाकर ने कहा कि यह जीत मेरी बेटी की नहीं फरीदाबाद, हरियाणा व पूरे देश के लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि पदक जीतने के पीछे मनु भाकर के साथ देश के जन-जन का आशीर्वाद है। इससे पूर्व कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मनु के माता-पिता से मिलकर उनको शुभकामनाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed