फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former MLA demanded that a case be registered against the Municipal Corporation's Superintending Engineer (SE).

Faridabad News: पूर्व विधायक ने नगर निगम के एसई पर मामला दर्ज करने की मांग की

Sat, 29 Aug 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Former MLA demanded that a case be registered against the Municipal Corporation's Superintending Engineer (SE).
फरीदाबाद। एनआईटी से पूर्व विधायक नीरज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त, उपायुक्त , डीसीपी बल्लभगढ़ और नगर निगम आयुक्त से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर नगर निगम फरीदाबाद अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में पूर्व विधायक ने अवगत कराया कि एक ऑडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है कि अधीक्षण अभियंता ने एक पूर्व पार्षद के पति से बातचीत के दौरान बिहारी और प्रवासी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। एक जिम्मेदार सरकारी पद पर रहते हुए पूरे बिहारी समाज को गाली देना और क्षेत्रीय भेदभाव पैदा करना भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है। अधिकारी के इस कृत्य से प्रवासी समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है और उनमें भारी रोष व्याप्त है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि अधीक्षण अभियंता को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के बाद बर्खास्त किया जाए।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद दयाशंकर गिरी, मधुसूदन झा, रघुवर दयाल प्रधान भोजपुरी अवधि समाज, संयोजक आरके तिवारी, अरुण सिंह, रामरेखा यादव, राजकुमार यादव, ज्ञानेन्द्र यादव और रामअवतार, विपिन बिहार यादव, प्रभु झा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed