फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former lover asked her to leave her husband and children, when she refused, he stabbed her in the face with a blade.

Faridabad News: पूर्व प्रेमी ने पति व बच्चों को छोड़कर आने को कहा, मना किया तो चेहरे पर ब्लेड मारा

Fri, 26 Dec 2025 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Former lover asked her to leave her husband and children, when she refused, he stabbed her in the face with a blade.
-सराय ख्वाजा थाना इलाके में हुई वारदात
विज्ञापन

- चोरी के मामले में 3 साल बाद जेल से छूट कर आया था आरोपी
- पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना इलाके में पूर्व प्रेमी ने एक महिला को पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ आने को कहा। महिला ने इंकार किया तो आरोपी ने पहले पीटा और इसके बाद उसके चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया। महिला को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। महिला के अनुसार हाल ही में जेल से छूटकर आया पूर्व प्रेमी उस पर दबाव बना रहा था कि पति व बच्चे को छोड़कर उसके साथ रहने चले। महिला के इंकार करने पर आरोपी ने हमला कर दिया और भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कन्हैया नामक युवक उसका परिचित है। 3 साल से वो चोरी के मामले में जेल में बंद था। आरोपी के जेल जाने के बाद महिला से संपर्क बंद था। महिला अब अपने पति और बच्चों के साथ सराय ख्वाजा थाना इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। आरोप है कि कुछ दिन पहले कन्हैया जेल से छूटकर आ गया है। अब वो महिला पर फिर से दोस्ती करने और अपने पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार को महिला बाजार जा रही थी तो कन्हैया रास्ते में मिला। आरोपी ने महिला को पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ आने को कहा। महिला के मना किया तो आरोपी ने पीटा और फिर चेहरे पर ब्लेड मार दिया। आस-पास के लोगों ने महिला को बचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed