{"_id":"5f830c6a8ebc3e9b874ed867","slug":"former-hockey-team-coach-warns-against-corona-virus-faridabad-news-noi5417777189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी टीम के पूर्व कोच ने कोरोना वायरस के प्रति किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी टीम के पूर्व कोच ने कोरोना वायरस के प्रति किया सचेत
विज्ञापन
फरीदाबाद भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच एके बंसल अपनी टीम के साथ साईकिल यात्रा निकाल लोगों को कोरोन
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए एक ओर जहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं, रविवार को भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच एके बंसल अपनी टीम के साथ साइकिलिंग करते हुए एनसीआर में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत कर रहे हैं।
एके बंसल गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहते हैं। उन्होंने इंदिरापुरम के 250 लोगों का साइकिलिंग क्लब बनाया हुआ है। इस क्लब के लोग अलग-अलग शहरों में निकल कर कोरोना वायरस के बारे में लोगों को सचेत करते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता का बहुत अभाव है। इसलिए उनकी सात सदस्यीय साइकिलिंग टीम विभिन्न शहरों में जाकर लोगों को सचेत करती है। इसी वजह से एके बंसल, राकेश, राकेश वर्मा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हमजा, राजन वर्मा, आशुतोष और एसके भाटिया साइकिलिंग करते हुए रविवार को फरीदाबाद की ओर निकल पड़े। वह रास्ते में लोगों को समझाते हुए फरीदाबाद की बड़खल झील जाना चाहते थे, मगर झील में पानी न होने के बारे में पता चलने पर उन्होंने परसोन मंदिर पहुंच गए।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रमेश वर्मा, पूर्व जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज, साई कोच श्रवण अरोड़ा, पूर्व कोच राजकुमार शर्मा, जॉन डेविड, रमेश शर्मा, नीरू शर्मा, कविता गोस्वामी, नित्यानंद और इंदु सैनी शामिल रहे। ब्यूरो