फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former district councilor's husband cheated of Rs 45 lakh

Faridabad News: पूर्व जिला पार्षद के पति के साथ हुई 45 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 08 Dec 2023 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Former district councilor's husband cheated of Rs 45 lakh
- दो स्थानों पर भूमि को बेचने का आरोप, जमीन के नाम पर पहले से 55 लाख रुपये का लोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जमीन के नाम पर पूर्व जिला पार्षद के पति के साथ 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोप है कि जमीन बेचने वाली महिला ने पहले भी गाजियाबाद में किसी अन्य को जमीन बेचकर उसकी रजिस्ट्री कराई है। महिला ने जमीन के नाम पर हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस से 55 लाख रुपये का लोन भी लिया हुआ है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव चंदावली निवासी मोहन सिंह ने बताया कि वह पूर्व जिला पार्षद पुष्पा डागर के पति हैं। वह पेशे से किसान भी हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर पर गांव डींग निवासी चन्दर अपने साथ परविन्दर सिंह आहूजा और उनकी पत्नी वीना आहूजा को लेकर आए। पहले भी कई बार वह दोनों से मिल चुके हैं। वीना आहूजा ने उनसे कहा कि वह अपनी गांव डीग की जमीन को बेचना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अभी उनके पास पैसा नहीं है। अगर वह अपने मिलने जुलने वाले लोगों से मिलकर जमीन को खरीद लेंगे। वीना आहुजा ने अपनी जमीन का सौदा गांव चांदपुर जिला पलवल निवासी ब्रह्मा से 2 अगस्त 2021 को कर लिया। जिसकी रजिस्ट्री एक फरवरी 2022 को तय की गई।
विज्ञापन

सौदे की जानकारी उनके पास थी। इसमें वीना के खाते में 15 लाख ब्रह्मा व इन्द्रा देवी के खाते से भेजे गए। पैसा आने के बाद 18 जुलाई 2022 को 45 लाख रुपये देकर अपने नाम से इकरारनामा करा लिया। पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा गया तो वीना आनाकानी करती रही। उसी दौरान पता चला कि वीना आहुजा ने उसी जमीन का इकरारनामा गाजियाबाद निवासी धर्मेंद्र भाटिया से कर लिया। उक्त जमीन पर हिन्दुजा हाउसिंग फाइनेंस से 55 लाख रुपये लोन भी ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रजिस्ट्री के लिए कई बार कहने पर वीना आहुजा, बेटे जय सागर आहूजा और बेटी अंजली आहुजा ने उन्हें झूठे केस में फसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed