फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former councilor's brother committed suicide by hanging, case against seven including JE of Irrigation Department

Faridabad News: पूर्व पार्षद के भाई ने फंदा लगाकर जान दी, सिंचाई विभाग के जेई सहित सात पर केस

Mon, 04 Dec 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Former councilor's brother committed suicide by hanging, case against seven including JE of Irrigation Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ। भाटिया कॉलोनी में सोमवार सुबह एक वृद्ध ने घर के पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सुरेश यादव के रूप में हुई है। वह पूर्व पार्षद कमल यादव के बड़े भाई थे। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, इसमें सिंचाई विभाग के जेई सहित सात लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने जेई सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
भाटिया कॉलोनी निवासी सुरेश चंद यादव के बेटे श्याम यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया सोमवार को उनके पिता ने अपने कमरे में लगे पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की मौत के लिए उन्होंने कई लोगों को जिम्मेदार बताया। शिकायत में लिखा कृष्णा काॅलोनी और सेक्टर-25 में उनकी दुकानें तथा शेड हैं। इसमें से शेड को पिता ने महेन्द्र व उसके दो बेटों को किराये पर दे रखा है। पिता कई माह से महेंद्र और उसके बेटों को शेड खाली करने के लिए कह रहे थे। दावा है पिता को महेन्द्र और उसके लड़कों से करीब 6 लाख रुपये लेने थे। शेड खाली करने व पैसे मांगने पर महेन्द्र उसके पिता सुरेश चन्द को जान से मारने की धमकी देता था। पिता ने कई बार बेटे श्याम को इस बारे में बताया था। आरोप है कि दो दिसंबर को महेन्द्र के बेटों ने श्याम के साथ भी दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पिता आरोपियों की हरकत से लगातार परेशान थे।
विज्ञापन

आरोप है सिंचाई विभाग के जेई रविकांत, रमेश शर्मा प्रधान, झाड़सेंतली निवासी सुखराम बेटा कालू व कृष्णा काॅलोनी का प्रधान मुन्ना भी उनके पिता को परेशान करता था। आरोप है कि जेई रविकांत आरोपियों के साथ मिलकर अवैध रूप से पुलिया का निर्माण करवा रहा है। इस बात का उसके पिता विरोध करते थे। आरोपियों के लगातार प्रताड़ित करने के कारण ही पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। अग्रसेन चौक चौकी प्रभारी एसआई श्रीभगवान ने बताया मृतक के बेटे ने पिता के पास से मिले सुसाइड नोट को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। सुसाइड नोट को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed