फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Forest department will plant 4 lakh saplings in the city

Faridabad News: वन विभाग शहर में लगाएगा 4 लाख पौधे

Fri, 28 Jun 2024 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Forest department will plant 4 lakh saplings in the city
-लोगों को बीज और पौधे किए जा रहे वितरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही वन विभाग ने शहर में पौधरोपण की तैयार पूरी कर ली है। इस साल वन विभाग ने 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, पिछली बार वन विभाग ने मानसून मेें 2.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। परंतु वन विभाग केवल 2 लाख पौधे ही शहर में लगा पाया था।



बीजों का करेंगे वितरण

इस बार वन विभाग केवल पौधे ही नहीं बल्कि बीज भी वितरित करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग शहर में पौधा लगाकर उसकी देखभाल कर सकें। वन विभाग ने इस बार प्रदेश के कई जिलों में पौधों की जगह सीड बॉल (मिट्टी की गेंद) से पौधे लगाने की योजना बनाई है। योजना यह है कि लोगों को सीड बॉल दिए जाएंगे। इसे लोग खाली जगह पर डालकर पौधा लगा सकेंगे। इन सीड बॉल को मानसून आने से कई महीने पहले ही तैयार करना शुरू कर दिया जाता है। बीज के लिए लोगों को आधार कार्ड, वोटर कार्ड या किसी भी दस्तावेज के साथ एक लेटर हेड जमा करना होगा। इसके बाद लोग वन विभाग से बीज ले सकते हैं। इसके साथ ही दो महीने तक चलने वाले जल शक्ति अभियान के दौरान आम नागरिक को भी पौधे प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से स्कूल को भी पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही लोगों को जुलाई के पहले हफ्ते से ही बीज देने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed