फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   forensic team will find out journo pooja was killed or committed suicide

अब पता चलेगा जर्नलिस्ट पूजा की मौत हत्या थी या आत्महत्या, डमी तैयार

Sun, 08 May 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 08 May 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
forensic team will find out journo pooja was killed or committed suicide
- फोटो : अमर उजाला

पत्रकार पूजा तिवारी ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या हुई थी, पुलिस ने अब इस बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसके लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (मधुबनञ) से एक्सपर्ट बुलवाने की तैयारी कर रही है। एक्सपर्ट के आने से पहले पुलिस डमी तैयार करवाए रही है ताकि क्राइम सीन रीक्रिएट किया जा सके।

विज्ञापन


पिता रवि तिवारी की शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस ने भले ही आत्महत्या का केस दर्ज किया लेकिन रोजाना नए तथ्य सामने आने पर अब जांच में हत्या का एंगल भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना के कुछ देर पहले पूजा और अमित के बीच हुई तकरार का ऑडियो वायरल होने और मुंहबोली भाभी के पत्रकार और इंस्पेक्टर में अंतरंग संबंध होने के दावे के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की परिस्थितियां और अमरीन व अमित के बयानों की भिन्नता ने भी पुलिस का शक बढ़ाया। पूजा की मौत की सच्चाई जानने के लिए पुलिस अब एफएसएल एक्सपर्ट की मदद लेगी।

यह एक्सपर्ट क्राइम सीन रीक्रिएट कर यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि पूजा बालकॅनी से खुद कूदी थी या उसे फेका गया था। इसके लिए पुलिस पूजा की कद काठी का पुतला भी तैयार करवा रही है।

डीसीपी एनआईटी पूर्णचंद पंवार ने बताया कि मौत की सच्चाई जानने के लिए एफएसएल मधुबन से एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।

भाई से मिले मोबाइल, लैपटॉप 

forensic team will find out journo pooja was killed or committed suicide

पत्रकार पूजा के लापता दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप पुलिस ने मृतका के भाई सौरभ तिवारी से बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर अमित का भी एक मोबाइल कब्जे में लिया है।

पूजा का एक मोबाइल अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि घटना के बाद मोबाइल और लैपटॉप से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां, फोटो, दस्तावेज आदि डिलीट किए गए होंगे।

मोबाइल फोन की मेमोरी से भी छेड़छाड़ किए जाने की संभावना है। डीसीपी एनआईटी पूर्णचंद पंवार ने बताया कि अमित का मोबाबइल, पूजा के फोन, लैपटॉप और सुसाइड नोट को जांच के लिए फारेंसिक साइंस लैब मधुबन भेजा गया है।

प्राथमिकता के आधार पर जांच रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अभी अमित का एक और मोबाइल फोन रिकवर किया जाना है उससे भी केस के संबंध में कुछ जानकारियां मिल सकती हैं।

पूछताछ लगातार है जारी 

forensic team will find out journo pooja was killed or committed suicide

डीसीपी एनआईटी ने बताया कि केस में जानकारी बटोरने के लिए अभी तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सद्भावना अपार्टमेंट में पूजा के पड़ोसियों, उसके करीबियों, रिश्तेदार और साथी पत्रकारों से पूछताछ की जा चुकी है। सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम शामिल हैं उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

अमित ने रिमांड में पूजा और उसके रिश्तों के बारे में काफी जानकारियां दी हैं। दोनों कब और कैसे संपर्क में आए उनके बीच क्या रिश्ते रहे अमित ने पुलिस को विस्तार से बताया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित जांच में सहयोग कर रहा है और उसे अपनी गलतियों का अहसास है। सूत्रों के मुताबिक रिमांड के दौरान पुलिस अमित को सद्भावना अपार्टमेंट भी ले जाएगी और उससे घटना के समय की परिस्थितियों के बारे में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed