फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Foreign bike, cameras were installed in helmet, lost life in accident

Faridabad News: विदेशी बाइक, हेलमेट में लगे थे कैमरे, हादसे में गई जान

Fri, 15 Sep 2023 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Foreign bike, cameras were installed in helmet, lost life in accident
सऊदी अरब में टेलीकॉम कंपनी में उच्च पर कार्यरत था युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-21 में लाखों रुपये की विदेशी बीएमडब्ल्यू बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सउदी अरब में एक टेलीकॉम कंपनी में उच्चपद पर कार्यरत था और दो दिन पहले माता-पिता से मिलने फरीदाबाद आया था। हालांकि उसके हेलमेट में कैमरे लगे थे, हादसे के बाद से हेलमेट गायब है। अनखीर पुलिस चौकी ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 15 निवासी कारोबारी महेश सचदेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में प्रदीप बत्रा रहते हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। प्रदीप की बेटी अमेरिका में रहती है। 14 सितंबर को प्रदीप अपनी पत्नी समेत अपनी बेटी से मिलने अमेरिका चले गए। प्रदीप के बेटे ध्रुव बत्रा (38) सऊदी अरब में कार्यरत था। वह दो दिन पहले माता-पिता से मिलने फरीदाबाद आया था। बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे वह सेक्टर-21 मार्केट गया था। वह बीएमडब्ल्यूए बाइक से बड़खल फ्लाईओवर को लगभग रात 9.45 बजे पार कर रहा था, किसी वाहन चालक ध्रुव की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। ध्रुव की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे काफी चोटें आईं। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। ध्रुव घर से हेलमेट पहनकर बाइक लेकर गया था। उसमें कैमरा फिट था और लगातार रिकर्डिंग होती थी। महेश सचदेवा ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला। आशंका हैं कि हादसा करने वाले वाहन चालक ने उसे उतार लिया हो, क्योंकि उसमें हादसा रिकॉर्ड हुआ होगा। उन्होंने बताया कि बाइक भी काफी भारी है। उसकी हालत बता रही है कि हादसा करने वाला वाहन भी टूटा होगा। ध्रुव की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed