फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   For the attention of Punhana, the head of the cyber thug gang cheats people by taking the voice of women, asks for money

Faridabad News: संशोधित पुन्हाना के ध्यानार्थ साइबर ठगी गैंग का मुखिया महिलाओं की आवाज निकाल लोगों को ठगता है, मांगता है पैसे या साइबर ठगी गैंग का मुखिया महिलाओं की आवाज निकालकर पुरुषों को ठगता है

Thu, 24 Aug 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
For the attention of Punhana, the head of the cyber thug gang cheats people by taking the voice of women, asks for money
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में साइबर ठगी के कई गैंग सक्रिय हैं। ऐसे ही एक गैंग का मुखिया इतना शातिर निकला है कि वह महिलाओं की आवाज निकालकर पुरुषों को अपने झांसे में लेता है और फिर पैसे मांगता है। यह खुलासा मेट्रो मोड़ रेड लाइट के पास से बुधवार को गिरफ्तार एक बाइक सवार ने किया है। वह मुखिया के इशारे पर रोजाना दो-तीन डेबिट कार्ड से पैसे निकालने के लिए फरीदाबाद आता था। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस और सेक्टर-65 क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को वह मेट्रो मोड़ पर चेकिंग पर थे। इस दौरान बीके चौक की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल रोकी। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने युवक से कागजात मांगे, लेकिन युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुबारिक बताया और बताया कि वह बड़खल गांव में रहता है। लेकिन, पुलिस ने तकनीकी माध्यम से माेटरसाइकिल का नंबर पता किया तो वह दिल्ली की निकली, जो की चार जुलाई को चोरी हुई थी। तलाशी लेने पर उस युवक की जेब से एक लाख 15 हजार रुपये व तीन डेबिट कार्ड मिले, जिन पर अंग्रेजी में मिलेनिया व प्रमोद कुमार लिखा हुआ था। दूसरे कार्ड पर अंग्रेजी में प्लैटिनम व नितिन कुमार लिखा था। तीसरे पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक लिखा हुआ था। दो आधार कार्ड पर इरसाद व इंसाफ लिखा हुआ था।
विज्ञापन

--
आरोपी का नूंह से कनेक्शन मिला, पुलिस ने बारीकी से की शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना असली नाम इंसाफ बताया। उसने बताया कि वह आरोपी पुन्हाना (नूंह) निवासी, जिसका नाम वकील है, उसके पास तीन महीने से काम कर रहा था। वह उसे हर रोज दो-तीन डेबिट कार्ड के पासवर्ड बताकर देता है। उसका फोन आने पर वह डेबिट कार्ड से पैसे निकालता है। आरोपी ने बताया कि वह महिलाओं की आवाज निकालकर पुरुषों को ब्लैकमेल करता और फिर उनसे पैसे ऐंठता है। उन्हें ब्लैकमेल करके डेबिट कार्ड के जरिए पैसे निकलवाता है। इस काम के लिए उसने उसे रखा हुआ है। वह हर रोज करीब दो लाख रुपये एकत्रित करता है। सारा पैसा वकील को दे देता है। इसके बाद उसे प्रतिदिन दो हजार मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed