{"_id":"652982a587b6b1066804e37d","slug":"football-tournament-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15278-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलीगढ़ ने भिवाड़ी क्लब को एक गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलीगढ़ ने भिवाड़ी क्लब को एक गोल से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव अटाली स्थित शहीद संदीप सिंह खेल स्टेडियम में शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इसका शुभारंभ जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी ने किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में अलीगढ़ ने भिवाड़ी को 1-0 से हराया।
दूसरा मैच सुपर स्ट्राइकर फरीदाबाद बनाम डीएफसी के बीच खेला गया। यह मैच डीएफसी दिल्ली की टीम ने 2-0 से जीता। धर्म चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गांव अटाली में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूरदराज के खिलाड़ी भाग लेते हैं। यह गांव अटाली के लिए गौरव की बात है। फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देना है। शहीद संदीप सिंह खेल स्टेडियम के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा उचित इनाम दिया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच नफे सिंह, लहरी सैनी, दुलीचंद, शीशपाल, पूर्व सरपंच एदल, बिरगभान फौजी, राजेंद्र गौड़ उर्फ बब्बे व मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।