{"_id":"6a54d6ba65aff7e24c07d14a","slug":"football-in-the-boys-category-the-team-of-sports-nursery-won-3-0-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74777-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : बालक वर्ग में खेल नर्सरी की टीम 3-0 से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : बालक वर्ग में खेल नर्सरी की टीम 3-0 से जीती
विज्ञापन
खेल परिसर में हुए फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विश्व भर में इस समय फीफा विश्व कप का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में औद्योगिक नगरी में भी फुटबॉल का रोमांच चरम पर है। जिले के युवाओं में खेल के प्रति भारी उत्साह को देखते हुए लगातार फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में जिले के बालक और बालिका दोनों ही वर्गों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।
एनआईटी-5 खेल नर्सरी और सेक्टर-12 खेल परिसर के बीच मुकाबला खेला गया। बालक वर्ग के मुकाबले में एनआईटी-5 खेल नर्सरी की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई। उन्होंने खेल परिसर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही खेल नर्सरी ने आक्रामक रुख अपनाया और 18वें मिनट में आर्यन ने शानदार मैदानी गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में भी नर्सरी का दबदबा कायम रहा। 50वें मिनट में सौम्य ने बेहतरीन मूव बनाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया और टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। मैच खत्म होने से ठीक पहले अंगद ने एक और दर्शनीय गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही।
बालिका वर्ग में 1-1 से ड्रॉ रहा मुकाबला
बालिकाओं के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैदान पर शुरुआत से लेकर अंत तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर हावी होने का प्रयास करती रहीं। मैच के शुरुआती 30 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। खेल के 35वें मिनट में सौम्या ने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए पहला गोल दागा और अपनी टीम खेल नर्सरी को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल के बाद अगले आधे घंटे तक फिर कोई गोल नहीं हुआ, पर मैच के 85वें मिनट में आराध्या ने एक शानदार गोल किया और स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। अंतिम सीटी बजने तक दोनों टीमें और कोई गोल नहीं कर सकीं और यह रोमांचक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
गौरव मिश्रा