फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Follow the new guidelines for the second dose of vaccine

वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए नए दिशा-निर्देश का करें पालन

Sat, 22 May 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Follow the new guidelines for the second dose of vaccine
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने कोविशील्ड के टीके की दूसरी डोज को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) रणदीप पुनिया ने बताया कि सरकार ने कुछ नए बदलाव किए हैं। जिन्हें लोगों को जानना जरूरी है। ऐसे में कोविशील्ड की दूसरी डोज में 12 से 16 और कोवाक्सिन में चार हफ्ते का अंतर रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव कोविशील्ड के टीके के संबंध में है। जिसमें अब पहली और दूसरी डोज के बीच 12 से 16 हफ्ते का अंतराल होगा, जो कि पहले छह से आठ हफ्ते था। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज लग चुकी है, अब वो दूसरी डोज लेने के लिए केवल 12 से 16 हफ्ते के दौरान ही आएं, चाहे उन्हें छह हफ्ते बाद आने के लिए कहा गया हो या उन्हें ऐसा छह हफ्ते वाला एसएमएस पहले मिला हो। कोविड की वेबसाइट में अब 12 हफ्ते से पहले किसी को भी दूसरी डोज का टीका लगाने का प्रावधान नहीं है, तो ऐसे में लोग खुद भी परेशान न हों और न ही बेवजह टीकाकरण केंद्र जायें।
विज्ञापन

कोवाक्सिन के टीके में पहली और दूसरी डोज का अंतर पहले की तरह से ही छह हफ्ते का है। अगर किसी व्यक्ति का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो वह ठीक होने के कम से कम तीन महीने के बाद ही टीकाकरण करवा सकते हैं। इसी तरह अगर किसी कोविड के मरीज को अस्पताल में प्लाज्मा दिया गया है, तो ऐसे मरीज भी ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी मिलने के कम से कम तीन महीने के बाद ही कोविड टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोग ऑनलाइन के अलावा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर बिना बुकिंग के भी टीका लगवा सकते हैं, लेकिन 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को टीका केवल कोविन की वेबसाइट या आरोग्य सेतु पर पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed