{"_id":"6072fe638ebc3e591536f4ee","slug":"follow-all-instructions-issued-by-the-government-to-avoid-corona-faridabad-news-noi576528984","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का सभी करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का सभी करें पालन
विज्ञापन
Follow all instructions issued by the government to avoid Corona
फरीदाबाद। रेडक्रास सोसाइटी की ओर से जेसी बोस वाईएमसीए विश्विद्यालय में कोरोना योद्धाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का सभी को पालन करना चाहिए। करोना की बीमारी अभी दूसरे चरण में चल रही है। इससे स्वयं भी बचे और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। इस मौके पर उन्होंने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। हालांकि सम्मान समारोह पक्षपात के आरोप भी लगे।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में सरकार व प्रशासन ने लोगों की भागीदारी के साथ फरीदाबाद में बाहर से आए लोगों की हर प्रकार की सेवा के लिए बेहतर कार्य किया। इसे एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पूरे विश्व में सराहनीय कदम बताया गया। इस कार्य के लिए रेडक्रास सोसाइटी द्वारा शहर के उद्योगपतियों, समाजसेवियों सहित लोगों में तालमेल बनाकर गरीब परिवारों को भोजन देने और उनके रहने की व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधा देने में एक मिसाल कायम की है। यह मिसाल विश्व में एक अमिट छाप छोड़ रही है।
हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के लिए अब भी जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें। घर से बाहर मुंह पर मास्क लगाकर ही निकले। अपने हाथों को बार-बार सैनिटाइजर करें। सरकार द्वारा जारी नियमों की स्वयं भी पालना करें और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
लोगों ने किया हंगामा
सम्मान समारोह के शुरुआत में कुछ लोगों को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सम्मानित किया। उनके जाने के बाद मंच में उपस्थित रेडक्रास सोसाइटी सचिव व अन्य अधिकारियों ने जब लोगों को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने रेडक्रास के अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। जिसे रेडक्रॉस सचिव ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में नाराजगी थी। बातचीत करके उसे दूूर कर दिया गया।