{"_id":"698e15621c44b43ec90bfd67","slug":"folk-artists-introduced-the-singing-dancing-and-traditional-folk-art-of-rajasthan-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62751-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लोक कलाकारों ने राजस्थान के गायन, नृत्य और पारंपरिक लोककला से करवाया रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लोक कलाकारों ने राजस्थान के गायन, नृत्य और पारंपरिक लोककला से करवाया रूबरू
विज्ञापन
फरीदाबाद। मेले में मुख्य चौपाल पर बुधवार की संध्या राजस्थानी लोक कलाकारों के नाम रही। इन कलाकारों ने नृत्य, गायन और राजस्थान की पारंपरिक लोककला से पर्यटकों को रूबरू करवाया।
यह मेला जहां शिल्पकारों के हुनर से पर्यटकों को परिचित करवा रहा है। वहीं दूसरी ओर देश और विदेश की लोक कलाओं से प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। मेले की मुख्य चौपाल पर हर शाम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों के आयोजनों से पर्यटकों और शिल्पकारों का मनोरंजन किया जा रहा है। मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की सांस्कृतिक परंपरा को रूबरू करवाते खड़ताल वादन एवं गायन, चड़ी नृत्य, घूमर नृत्य और मयूर एवं फूलों की होली आदि की प्रस्तुतियों से प्रसिद्ध कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और राजस्थानी परंपरा से जोड़े रखा। पद्मश्री गुलाबो सपेरा, गफरूद्दीन मेवाती, मगडाखान, अरूशिका, हरी शंकर, विष्णु शर्मा और खेमेंद्र सिंह कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर सायं तक दर्शकों को मंत्र मुग्ध किए रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे। संवाद