फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fog remaining on Saturday morning after two days of rain, drivers worried

Faridabad News: दो दिन की बरसात के बाद शनिवार सुबह रही धुंध, वाहन चालकों को हुई परेशानी

Sun, 22 Mar 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fog remaining on Saturday morning after two days of rain, drivers worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को तड़के धुंध छाई रही, जिसके कारण लोगों को सुबह सड़कों पर निकलने में काफी परेशानी हुई। विजिबिलिटी केवल 50 मीटर तक ही थी। इसके अलावा सुबह निकलने वाले लोगों की आंखों में भी जलन महसूस हुई, लेकिन सुबह होते-होते हल्की धूप निकलने से आसमान साफ हो गया।


पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। ठंड अचानक बढ़ जाने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हो गए थे कि कई लोगों ने अपने घरों और दफ्तरों में एसी बंद कर दिए और कंबल तक निकालने पड़े। तापमान 35 से गिरकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार की सुबह हल्की धूप निकलने के साथ ही मौसम में सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed