{"_id":"6946ed3a2f6516ee8409fc2c","slug":"fog-obscures-roads-reduces-visibility-to-50-metres-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58387-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कोहरे से गुम हुई सड़कें, 50 मीटर तक रही गई दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कोहरे से गुम हुई सड़कें, 50 मीटर तक रही गई दृश्यता
विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी दो में शनिवार को सुबह छाया कोहरा । संवाद
ठिठुरन से लोगों की दिनचर्या हो रही प्रभावित, ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सर्दी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार का दिन अत्यधिक ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को सुबह से लेकर शाम तक कड़ाके की ठंड का असर महसूस होता रहा। मौसम में अचानक आई इस ठिठुरन ने लोगों की दिनचर्या को काफी हद तक प्रभावित किया।
सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच गई। कई जगह सड़कें नजर नहीं आ रही थीं, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाइक और कार चालकों ने हेडलाइट जलाकर ही सफर किया। कोहरे की वजह से ट्रैफिक की गति भी धीमी रही और कुछ स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
सर्दी से बचने के लिए शहरवासियों ने अलाव का सहारा लिया। मोहल्लों और बाजारों में लोग अलाव के पास बैठकर खुद को गर्म करने की कोशिश करते दिखे। खासकर रिक्शा चालकों, मजदूरों, दुकानदारों और सुबह-शाम काम पर निकलने वाले लोगों के लिए अलाव राहत का साधन बना। शहर में कई जगह अलाव जलते नजर आए।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कोहरा भी इसी तरह बने रहने की संभावना है। विभाग ने किसानों वाहन चालकों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
सर्दी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। चिकित्सकों ने सलाह दी है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ठंड से जुड़े रोगों जुकाम, खांसी और बुखार से सावधान रहने की अपील की है।
विद्यालयों में भी सर्दी का प्रभाव नजर आ रहा है। सुबह की पाली वाले स्कूलों में बच्चों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने मांग की है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव पर विचार किया जाए। वहीं आम लोगों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ठंड कुछ अधिक महसूस हो रही है।
प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार नहीं
हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के करीब दर्ज किया गया, जो खराब वायु गुणवत्ता की श्रेणी में आता है। सीपीसीबी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बल्लभगढ़ का एक्यूआई 305 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब माना जाता है। वहीं सेक्टर-11 में एक्यूआई 277 रहा, जबकि एनआईटी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता का स्तर 213 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति धीमी होने से प्रदूषक तत्व वातावरण में ऊपर नहीं उठ पाते, जिसके कारण धुंध और स्मॉग फैलता रहता है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने लोगों को मास्क पहनने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।