फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fog knocked again after four days, vehicles kept crawling on the roads

Faridabad News: चार दिन बाद फिर कोहरे ने दी दस्तक, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Fog knocked again after four days, vehicles kept crawling on the roads
जिले की हवा को जहरीला कर रहा उद्योगों और वाहनों से निकलने वाला धुंआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीते सप्ताह जिले के लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा था। इसके बाद चार दिन मौसम साफ बना रहा लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी और ठंड से लोगों का हाल बेहाल रहा। चार दिनों में शुक्रवार को एक बार फिर अधिक धुंध देखने को मिली। सुबह दृश्यता काफी कम रही और सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दस बजे के आसपास दृश्यता में थोड़ा सुधार हुआ और दोपहर को लगभग एक बजे के आसपास हल्की धूप निकली, इसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया। हालांकि, उद्योगों और वाहनों से निकलने वाला धुंआ जिले की हवा को जहरीला कर रहा है। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 220 के साथ खराब श्रेणी में रहा है।


इन दिनों कोहरे के साथ ओंस ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के समय पड़ने वाली ओंस की बूंदें ठंड को बढ़ा रही हैं। पिछले दो दिनों से ठीक धूप निकल रही थी। इससे दोपहर के समय लोगों को ठंड से काफी राहत मिली हुई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को घने कोहरे के चलते मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। धूप देरी से निकली और पिछले दिनों की तुलना में हल्की भी रही। दोपहर को हल्की हवा भी चली, इससे दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed